Shooting in Germany of Hanau leaves at least eight people dead-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 6:13 pm
Location
Advertisement

जर्मनी में अज्ञात हमलावर ने चलाई गोलियां, आठ लोगों की माैत

khaskhabar.com : गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020 08:45 AM (IST)
जर्मनी में अज्ञात हमलावर ने चलाई गोलियां, आठ लोगों की माैत
हनाऊ। जर्मनी के हनाऊ शहर में हुई गोलीबारी 8 लोगों की जान चली गई , जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। मीडिया के अनुसार, अज्ञात हमलावर ने बुधवार रात दस बते शहर के शिशा बार में गोलियां चलाईं।
पुलिस ने इलाके को घेर लिया और मामले की जांच में जुट गई है। गोलियां चलाकर हमलावर फरार हो गया। पहली गोलीबारी में तीन लोग मारे गए, जबकि दूसरी में पांच लोगों की मौत हो गई है। हनाऊ फ्रैंकफर्ट से लगभग 25 किमी की दूरी पर है, यहां की आबादी 1,00,000 से अधिक है।

आपको बताते जाए कि 24 जनवरी को जर्मनी के दक्षिण-पश्चिमी शहर रॉट एम सी में भी फायरिंग की घटना हुई थी। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, एक बंदूकधारी ने परिवार के 6 सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement