shivsena irked with BJP, uddhav thakre indicates of withdrawing support in maharashtra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिवसेना की भाजपा से तल्खी बढी, उद्धव बोले-मध्यावधि चुनाव दिख रहे हैं

khaskhabar.com: सोमवार, 13 फ़रवरी 2017 10:31 PM (IST)
शिवसेना की भाजपा से तल्खी बढी, उद्धव बोले-मध्यावधि चुनाव दिख रहे हैं
मुंबई। शिवसेना ने कहा है कि भाजपा के शासन से नाखुश जनता मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार है । साथ ही उसने दावा किया है कि महाराष्ट्र सरकार में शामिल उसके मंत्री इस्तीफा देने के लिए एकदम तैयार हैं और पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं। शिवसेना प्रवक्ता मनीषा कायानडे ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के कामकाज के तरीके और जिस तरह से वह खुद को पेश करते हैं उससे पार्टी खुश नहीं है। भाजपा के पास अब इस तरह का दावा करने के अलावा कोई हथियार नहीं बचा है कि बृह्नमुंबई महानगर पालिका का कामकाज पारदर्शी नहीं हैं। उन्होंने कहा, अगर उनके दावों में सच्चाई है तो वे हमारे साथ सत्ता में क्यों बने हुए हैं। क्या वे सत्ता का सुख उठाना चाहते हैं।

[@ माता का चमत्कार: आपस में लड पडे थे पाक सैनिक.... ]

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement