Shivraj Singh attack on Digvijay singh -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाबरी ढांचा गिराने के संबंध में दिग्विजय के सवाल पर शिवराज सिंह ने कसा तंज

khaskhabar.com: सोमवार, 11 नवम्बर 2019 1:04 PM (IST)
बाबरी ढांचा गिराने के संबंध में दिग्विजय के सवाल पर शिवराज सिंह ने कसा तंज
भोपाल। अयोध्या रामजन्मभूमि मामले पर सर्वोच्च न्यायालय के आए फैसले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा बाबरी मस्जिद ढांचा गिराए जाने वालों को सजा देने का सवाल उठाने पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसते हुए कहा कि, विकृत मानसिकता को जवाब समाज स्वयं देगा। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को दिग्विजय सिंह के ट्वीट को टैग करते हुए ट्वीट किया है कि मन आनंद और प्रसन्नता से भरा हुआ है, अयोध्या मामले का निर्णय आने के बाद सारा देश एकसाथ खड़ा है। प्रत्येक समाज के नागरिकों ने सामाजिक सौहार्द्र की मिसाल पेश की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement