Shiv Sena will contest all the seats in Haryana Lok Sabha elections-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 12:50 am
Location
Advertisement

हरियाणा में शिवसेना सभी सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुना, यहां पढ़ें

khaskhabar.com : शनिवार, 16 मार्च 2019 8:22 PM (IST)
हरियाणा में शिवसेना सभी सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुना, यहां पढ़ें
चंडीगढ़। हरियाणा में शिवसेना किसी अन्य दल के साथ गठबंधन नहीं होने की स्थिति में सभी 10 लोकसभा सीटों और 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी के प्रदेश मामलों के प्रभारी मुकेश बावा और प्रदेशाध्यक्ष हरकेश शर्मा ने शनिवार को यहां संयुक्त रूप से एक संवाददता सम्मेलन में यह सूचना दी। इन्होंने कहा कि राज्य में पार्टी हिंदुवादी और राष्ट्रवादी संगठनों के साथ गठबंधन के लिए तैयार है लेकिन यदि गठबंधन नहीं भी होता है तो भी पार्टी लोकसभा की सभी 10 और विधानसभा की 90 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।

प्रत्याशियों के नामों को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। शिवसेना नेताओं ने कहा कि राज्य भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है। हालांकि जब इनसे यह पूछा गया कि महाराष्ट्र में उनकी पार्टी का भाजपा के साथ चुनावी गठबंधन हो गया है तो इनका कहना था कि पार्टी हाईकमान यदि हरियाणा में भी भाजपा के साथ गठबंधन में चुनावा लडऩे का आदेश होता है तो वह इस पर अमल करेगी। उल्लेखनीय है कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव 12 मई को होने वाले हैं तथा विधानसभा चुनाव भी इसी साल अक्तूबर में प्रस्तावित हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement