Shimla was charged with tourists in the new year-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नए साल में सैलानियों से लबालब हुआ शिमला

khaskhabar.com: रविवार, 01 जनवरी 2017 2:06 PM (IST)
नए साल में सैलानियों से लबालब हुआ शिमला
शिमला। शिमला में नए साल पर सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ा है। सैलानियों की आमद इतनी बढ़ चुुकी है कि पूरे होटल पैक हो गए हैं। लोगों को ठहरने के लिए होटलों में कमरे भी नहीं मिल पा रहे हैं ऐसे में कई लोगों ने अपनी गाडि़यों में ही साल की आखिरी रात बिताई। रविवार सुबह रिज मैदान सेलानियों से भर गया। हर साल शिमला की हसीन वादियों पर ऐसा नजारा सामने आता है। पर्यटक वाहनों की भारी तादाद से शिमला की सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। कालका-शिमला एनएच पर शिमला में प्रवेश करते ही वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिली। हजारों वाहनों के शिमला पहुंचने से यहां के पार्किंग स्थल भी छोटे पड़ गए हैं। टूरिज्म व निजी होटलों में मनोरंजन के विशेष प्रबंध किए गए हैं। इसके अलावा कई स्वादिष्ट व विदेशी व्यंजन भी परोसे जा रहे हैं। शिमला के समीप पर्यटन स्थल कुफरी में बर्फ देखने भारी तादाद में पर्यटक अपने परिवारों संग पहुंच रहे हैं।

[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement