Shimla parliamentary constituency people have rich blessings: Suresh Kashyap-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:53 pm
Location
Advertisement

शिमला संसदीय क्षेत्र की जनता का उन्हें भरपूर आर्शीवाद: सुरेश कश्यप

khaskhabar.com : शुक्रवार, 17 मई 2019 5:58 PM (IST)
शिमला संसदीय क्षेत्र की जनता का उन्हें भरपूर आर्शीवाद: सुरेश कश्यप
शिमला। भारतीय जनता पार्टी के शिमला संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने शुक्रवार को चौपाल विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क अभियान के तहत चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी भाजपा को भारी समर्थन मिल रहा है और प्रदेशवासी भी फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवारों को मिल रहे अपार समर्थ ने कांग्रेस के नेता घबरा गए हैं, यही कारण कि लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कई कांग्रेसी नेता टिकट लेने के लिए तैयार नहीं थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता जनता को गुमराह करने के लिए गलत बयानबाजी कर रहे हैं लेकिन प्रदेशवासी भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली से भलीभांति परिचित हैं। प्रदेश भाजपा सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल के दौरान राज्य का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया है। जनकल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की गई हैं। इनसे राज्य के लाखों परिवार लाभान्वित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प में कहा है कि देश के सभी छोटे और सीमांत किसानों के लिए पेंशन की योजना शुरू की जाएगी ताकि 60 वर्ष की आयु पार करने के बाद किसानों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र की उत्पादकता को बढ़ाने के लिए 25 लाख करोड़ रूपए का निवेश किया जाएगा ताकि हर छोटे से छोटे किसान को लाभ मिल सके, उन्होंने कहा कि इससे कृषि योग्य भूमि की उत्पादकता बढे़गी और निश्चित रूप से किसान सुदृढ़ होंगे और उनकी आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी।

सुरेश कश्यप ने कहा कि किसानों के लिए ब्याज मुक्त किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर उन्हें 1से 5 वर्ष के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज पर एक लाख रूपए तक के नए अल्पावधि कृषि ऋण मूल राशि के समय पर भुगतान की शर्त पर प्रदान करना किसानों के लिए बहुत बड़ा सहारा होगा। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सुनिश्चित किया गया है कि किसानों के लिए जोखिम कम हो और उन्हें बीमा की सुरक्षा मिले। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत स्वेच्छिक पंजीकरण का प्रवाधान किया गया है। कृषि आयात में कमी लाने और अनुमान योग्य कृषि निर्यात व आयात नीति बनाने कि दिशा में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र मंे जो बात कही है उससे उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा दिया जाएगा और आयात को कम करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अगले 5 वर्षों में पहाड़ी, आधिवासी और जहां-जहां वर्षा के ऊपर आधारित खेती की जाती है ऐसे क्षेत्रों में 20 लाख हेक्टयर अतिरिक्त भूमि पर रसायन मुक्त जैविक खेती को प्रोत्साहन देने का संकल्प जो भाजपा ने लिया है वह निश्चित रूप से किसानों की आय दुगनी करने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में उपभोक्ताओं को जैविक उत्पादों को पहंुचाने के लिए एक सर्मिप्त ई-काॅमर्स पोर्टल शुरू करने और गोशालाओं को जैविक खेती के प्रोत्साहन के साथ जोड़ने बात भी कही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में जो-जो किसानों के लिए प्रावधान और सुविधाएं मुहिया करवाने का संकल्प लिया है उससे निश्चित रूप से 2022 तक किसानों की आय दुगनी हो जाएगी। कश्यप ने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र की जनता का उन्हें भरपूर प्यार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर भाजपा सरकार बनने जा रही है और शिमला संसदीय क्षेत्र की जनता उन्हें वोट रूपी आर्शीवाद देकर उन्हें सेवा का मौका देगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement