shimla news : 14th Hero MTB Himalaya Biking Run On September 27-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 3:43 pm
Location
Advertisement

14वीं हीरो एमटीबी हिमालय बाइकिंग दौड़ 27 सितंबर को होगी रवाना

khaskhabar.com : गुरुवार, 13 सितम्बर 2018 1:56 PM (IST)
14वीं हीरो एमटीबी हिमालय बाइकिंग दौड़ 27 सितंबर को होगी रवाना
शिमला। हिमालयन साहसिक खेलें एवं पर्यटन प्रोत्साहन संघ द्वारा पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 27 सितंबर से 6 अक्टूबर तक 14वीं हीरो हिमालय बाइकिंग दौड़ 2018 का आयोजन किया जाएगा।

अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन राम सुभग सिंह ने बताया कि दौड़ को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर 27 सितंबर को ऐतिहासिक रिज शिमला से रवाना किया जाएगा, जो 6 अक्तूबर को धर्मशाला में सम्पन्न होगी। उन्होंने कहा कि हीरो एमटीबी हिमालय एशिया की सबसे पुरानी तथा विश्व की सबसे कठिन क्रॉस कन्ट्री मैराथन स्टाइल एमटीबी बाइक दौड़ है। इसमें विश्व के 14 देशों के शीर्ष 75 साइक्लिस्ट भाग लेंगे।

हिमालयन साहसिक खेलें एवं पर्यटन प्रोत्साहन संघ के अध्यक्ष मोहित सूद ने कहा कि बाइक दौड़ 8 चरणों व 9 दिनों में 650 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। हिमालयन साहसिक खेलें एवं पर्यटन प्रोत्साहन संघ ने माउंटेन बाइकिंग सहित भारतीय साहसिक खेलों में उत्कृष्टता हासिल की है और हिमाचल हिमालय को माउंटेन बाइक संस्कृति में देश में अग्रणी स्थान पर लाया है।

इस मौके पर युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सचिव दिनेश मल्होत्रा, निदेशक पर्यटन राकेश कंवर और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement