Sheila Dixit injured during road show in Lucknow Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लखनऊ:कांग्रेस के रोड-शो में उमडी भीड

khaskhabar.com: रविवार, 17 जुलाई 2016 3:56 PM (IST)
लखनऊ:कांग्रेस के रोड-शो में उमडी भीड
उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव में करिश्माई प्रदर्शन करने को आतुर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की टीम नये कलेवर में लखनऊ के एयरपोर्ट के रोड शो कर रही है। टीम में प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के साथ सीएम कैंडीडेट शीला दीक्षित तथा चुनाव प्रबंधन के लिए जिम्मेदार डॉ. संजय सिंह, प्रमोद तिवारी सहित अन्य पूर्व केंद्रीय मंत्री भी हैं। पार्टी के प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के साथ सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के कारण इस रोड शो में शामिल नहीं हो सके हैं। रोड शो आज जैसे ही लखनऊ एयरपोर्ट से बाहर निकला तो एयरपोर्ट तिराहे के पास मैटाडोर पर बने अस्थाई मंच से शीला दीक्षित लोगों को संबोधित करने लगीं। इसी बीच भीड़ होने के कारण अस्थाई मंच टूट गया। शीला दीक्षित के पैरों में हल्की चोट भी आई है, लेकिन वह रोड शो में शामिल हो गई हैं। कई जगहों पर उनका स्वागत किया गया। पहली बार लखनऊ में कांग्रेसियों की इतनी भीड...
पहली बार लखनऊ में कांग्रेसियों की इतनी भीड दिखाई दी। लखनऊ में शीला का रोड शो लखनऊ एयरपोर्ट तिराहा, कृष्णा नगर, अवध अस्पताल, पकरी का पुल, मजार चौराहा, हुसैनगंज चौराहा व बर्लिगटन चौराहा होते हुए हजरतगंज पहुंचा। इस दौरान शीला के साथ गाडियों की लंबी कतार दिखाई दी। जगह-जगह कार्यकर्ताओं की तरफ से उनका स्वागत किया गया।

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
स�?थानीय ख़बरें
Advertisement