Sheila Dikshit Funeral Live Updates: Sheila Dikshit to Be Accorded State Funeral-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 9:03 am
Location
Advertisement

पंचतत्व में विलीन हुईं दिल्ली की पूर्व CM शीला दीक्षित, नम आंखों से दी विदाई

khaskhabar.com : रविवार, 21 जुलाई 2019 4:04 PM (IST)
पंचतत्व में विलीन हुईं दिल्ली की पूर्व CM शीला दीक्षित, नम आंखों से दी विदाई
नई दिल्ली। नम आंखों से दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर किया गया।स दौरान कई बड़े नेता और मंत्री मौजूद थे। भारी बारिश के बावजूद लोग शीला दीक्षित को अंतिम विदाई देने के लिए मौजूद रहे। आपको बताते जाए कि
दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने 81 साल की उम्र में शनिवार को एस्कॉर्ट अस्पताल में निधन हो गया था। उन्होंने 3.55 बजे अंतिम सांस ली। आज दोपहर में कांग्रेस कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा गया था।


LIVE UPDATE...
-दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर किया गया।
-निगमबोध घाट पर शीला दीक्षित के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं।


- निगमबोध घाट लाया गया शीला दीक्षित का पार्थिव शरीर, थोड़ी देर में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार।
- गृहमंत्री अमित शाह निगमबोध घाट पहुंच गए हैं।
- शीला दीक्षित की अंतिम यात्रा कांग्रेस मुख्यालय से निगमबोध घाट के लिए रवाना।
- कांग्रेस मुख्यालय पर यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
- कांग्रेस मुख्यालय शीला दीक्षित का पार्थिव शरीर लाया गया। वहां कर रहे अंतिम दर्शन।

-पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवानी शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। वहां वे दिवंगत शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि दी।
- पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दिवंगत शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि दी।
-जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला दिवंगत शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि दी।
- शीला दीक्षित के दर्शन करने उमडे लोग।

शीला दीक्षित कुछ समय से बीमार चल रही थीं, जिसके बाद उन्हें एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को 3 बजकर 5 मिनट पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा और 3.55 बजे उनका निधन हो गया। इसके बाद कांग्रेस समेत पूरे देश में शोक की लहर फैल गई। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह सहित बड़े नेताओं ने शोक जताते हुए श्रद्धांजलि दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement