She swallowed the poison, treatment at hospital-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

युवती ने निगला जहर, अस्पताल में उपचाराधीन

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 जनवरी 2017 7:06 PM (IST)
युवती ने निगला जहर, अस्पताल में उपचाराधीन
ऊना। विस क्षेत्र ऊना के तहत बसदेहड़ा गांव में 19 वर्षीय युवती ने जहरीले पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजन उसे उपचार के लिए ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बसदेहड़ा निवासी सपना ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ते देख परिजनों ने तुरंत उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया। सीएमओ ऊना डा. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीडि़त युवती को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल युवती की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर युवती व परिजनों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।

[@ सदन में गूंजा डाकू गब्बर सिंह का डायलॉग]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement