Sharp rhetoric on Manipur clearly shows growing mistrust between BJP governments: Congress-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मणिपुर की तीखी बयानबाजी से भाजपा सरकारों के बीच आपस में बढ़ता अविश्वास साफ है: कांग्रेस

khaskhabar.com: बुधवार, 09 अगस्त 2023 1:26 PM (IST)
मणिपुर की तीखी बयानबाजी से भाजपा सरकारों के बीच आपस में बढ़ता अविश्वास साफ है: कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को असम राइफल्स के खिलाफ मणिपुर पुलिस द्वारा दायर एक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह की तीखी बयानबाजी से यह स्पष्ट होता है कि राज्‍य और केंद्र की भाजपा सरकारों के बीच अविश्वास बढ़ रहा है। उन्‍होंने पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कब कार्रवाई करेंगे। कांग्रेस के संचार प्रभारी रमेश ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर प्राथमिकी की प्रति साझा करते हुए कहा, "यह असम राइफल्स के खिलाफ मणिपुर पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी है। साथ में मणिपुर के मुख्यमंत्री और उनके करीबी लोगों की तीखी बयानबाजी से यह स्पष्ट हो जाता है कि राज्य की भाजपा सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार के बीच अविश्वास बढ़ रहा है?” उन्‍होंने पूछा, “क्या यह संवैधानिक मशीनरी का टूटना नहीं है? क्या यही वह डबल इंजन शासन है जिसके लिए मणिपुर ने मतदान किया था? प्रधानमंत्री कब कार्रवाई करेंगे?”
उनकी टिप्पणी मणिपुर पुलिस द्वारा असम राइफल्स की नौवीं बटालियन के कर्मियों पर बिष्णुपुर जिले में उनके आंदोलन को अवरुद्ध करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के एक दिन बाद आई है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement