Advertisement
शेयर ट्रेडिंग ठगी में भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, 10 राज्यों में फैला था नेटवर्क

पुलिस ने कुशल पाल सिंह के 29,57,774 लाख रुपए रिकवर किए हैं। पुलिस ने बताया कि कुशल पाल को ठगों ने व्हाट्सएप ग्रुप राम इन्वेस्टमेंट एकादमी 146 एवं टेक्सटार्स वीआईपी सर्विस" टीम से जोड़ा और ऐप डाउनलोड करवाया।
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर भिन्न-भिन्न खातों में पैसा ट्रांसफर कराया। ऐप पर मुनाफे की राशि दिखाकर लालच दिया गया और आय को निकालने के लिए पैसा जमा करने को बाध्य किया गया।
गिरोह पर देशभर के विभिन्न सूबों में कुल 32 घटनाएं दर्ज हैं। आरोपी रवि शर्मा और भानु राघव उर्फ विक्की 12वीं, जबकि, तीसरा आरोपी सुशील शर्मा बी. कॉम पास है।
आरोपियों ने बताया कि मनोज कुमार कठैत के साथ मिलकर फर्जी फर्मों के नाम पर करंट अकाउंट खुलवाकर विदेश में बैठे ठगों को भेज देते थे। ये लोग एट ओटीपी फॉरवर्ड ऐप का इस्तेमाल करते थे। इस ऐप के माध्यम से ओटीपी विदेश में इंटरनेट के माध्यम से चला जाता था।
इस घटना में मनोज कुमार कठैत के माध्यम से इन लोगों ने कठैत फाइनेंशियल सर्विसेज देहरादून नामक फर्जी फर्म बनाई थी। पंजाब नेशनल बैंक की सहस्त्रधारा शाखा देहरादून में अकाउंट खुलवाकर कुशल पाल के पैसे धोखाधड़ी से हड़पे थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गाजियाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


