Sharad Yadav regrets for comment on Vasundhara Raje-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 8:05 pm
Location
Advertisement

शरद यादव ने वसुंधरा राजे के खिलाफ निजी टिप्पणी पर खेद जताया

khaskhabar.com : शनिवार, 08 दिसम्बर 2018 10:29 PM (IST)
शरद यादव ने वसुंधरा राजे के खिलाफ निजी टिप्पणी  पर खेद जताया
रांची/जयपुर। जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व नेता शरद यादव ने यहां शनिवार को अस्पताल में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से मुलाकात की और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ निजी टिप्पणी करने के लिए खेद जताया। उन्होंने मीडिया से कहा कि हां, मैंने उनका बयान देखा। मेरा उनसे परिवारिक रिश्ता है। अगर मेरे शब्दों से उन्हें दुख हुआ है, तो मैं खेद जताता हूं। मैं उन्हें इस बाबत पत्र भी लिखूंगा।

शरद यादव ने बुलंदशहर हिंसा के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर और एक नागरिक के मारे जाने की निंदा की। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर की घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। भीड़ द्वारा एक पुलिसकर्मी को पीट-पीट कर मार डालना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि बीते साढ़े चार सालों में, प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरी देने जैसे अन्य कई वादों को भाजपा सरकार ने नहीं निभाया। यादव ने कहा कि 25 पार्टियां, जो एक साथ आई हैं, वे मौजूदा सरकार को 2019 में बाहर का रास्ता दिखाएंगी।" यह पूछे जाने पर कि लालू प्रसाद और उनके बीच क्या बातचीत हुई?

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement