शरद पूर्णिमा की रात्रि चंद्रमा पूरी सोलक कलाओं से पूर्ण होता है और इस रात्रि चांदनी सबसे तेज प्रकाश वाली होती है। शरद पूर्णिमा इतनी खास इस लिए है कि इस दिन चंद्रमा की किरणों से अमृत टपकता है जो सेहत के लिए लाभकारी है। इस दिन लोग अपने घरों की छत पर खीर बनाकर रखते है
जिसमें चांदनी की रौशनी पडने से वह विशेष स्वास्थ कर हो जाती है और इसके सेवन से बडी बडी बीमारियों से निजात मिलती है। कहीं कहीं इस दिन सार्वजनिक रूप से खीर का वितरण भी किया जाता है। मान्यता यह भी है कि इस रात्रि मां लक्ष्मी रात के समय भ्रमण पर निकलती है और जागने वाले के घर पर लक्ष्मी जी ठहरती हैए इसलिए इस रात्रि को सभी लोग जागते।