khaskhabar.com: मंगलवार, 23 अगस्त 2016 12:34 PM (IST)
पुणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने भाजपा शासति राज्य झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवरदास के उस बयान की कड़ी आलोचना की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो गाय को मां नहीं कहेंगे, उन्हें इस देश में रहने का अधिकार नहीं है। पवार ने कहा, ‘गाय का सभी आदर करते हैं, लेकिन ऐसा कहने का अधिकार सीएम को किसने दिया। क्या यह देश उनकी पर्सनल प्रॉपर्टी है?’