several programs will be held on Constitution Day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 8:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संविधान दिवस पर आयोजित होंगे कई कार्यक्रम

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 नवम्बर 2016 2:09 PM (IST)
संविधान दिवस पर आयोजित होंगे कई कार्यक्रम
बाड़मेर। अम्बेडकर जयंती समारोह समिति की बैठक स्थानीय डाक बंगले में संयोजक ताराचन्द गोसाई की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में तय किया गया कि 26 नवम्बर को संविधान दिवस पर अम्बेडकर सर्किल चौहटन रोड पर प्रात: 8.30 बजे बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। प्रात: 10 बजे महेश पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर बाड़मेर में पौधरोपण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन करने का निर्णय भी किया गया। वहीं सफल आयोजन के लिए पूर्व संयोजक भैरूसिंह फुलवारियां, समिति के प्रवक्ता सुरेश जाटोल को प्रभारी बनाया गया है। इस दौरान पूर्व संयोजक ताराचंद जाटोल, छगनलाल जाटोल, मोहनलाल कुर्डिया, भैरूसिंह फुलवारियां, मोहनलाल गोसाई, प्रेम परिहार, लक्ष्मण टाक, राकेश कुलदीप, भागीरथ बांशीवाल, महेन्द्र मोसलपुरिया, किशनलाल जाटोल, धर्मेन्द्र फुलवारियां, भंवरलाल, राजेश कुमार सहित समारोह समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement