Several programs will be at the foundation day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्थापना दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम

khaskhabar.com: रविवार, 18 दिसम्बर 2016 1:24 PM (IST)
स्थापना दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम
बूंदी। दीनदयाल वाहिनी स्मृति संस्थान के स्थापना दिवस और भाजपा के सांगानेर विधायक घनश्याम तिवाड़ी के जन्मदिन 19 दिसंबर के मौके पर बूंदी में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। बूंदी जिलाध्यक्ष पीताम्बर शर्मा ने बताया िकइस मौके पर 18 और 19 दिसंबर को दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन रखा गया है। जिसमें पहले दिन लंकागेट रेतवाली महादेव मंदिर में सुबह 11 बजे गरीबों को भोजन कराया गया। इस मौके पर पूर्व नगरपरिषद उप सभापति संतोष कटारा, कुबेर सिंह, विक्रम सिंह भाटी, ओम जांगिड़, नारायण सिंह, अनिल तंवर, ललित जैन और निरंजन जिंदल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। अब सोमवार को संस्थान कार्यकर्ता गायों को चारा खिलाएंगे और इसके बाद जयपुर पहुंचकर वहां होने वाले राज्यस्तरीय समारोह में शिरकत करेंगे।

[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement