Service pistol bullet exiting from the young mans death-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:27 pm
Location
Advertisement

सर्विस पिस्टल से गोली निकलने पर युवक की मौत

khaskhabar.com : शनिवार, 24 दिसम्बर 2016 7:11 PM (IST)
सर्विस पिस्टल से गोली निकलने पर युवक की मौत
सोलन । धर्मपुर थाना के तहत गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी अनुसार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल श्रीनगर में तैनात हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा की सर्विस पिस्टल से अचानक गोली चलने से उसके 14 वर्षीय बेटे शिवा की मौत हो गई। घटना में मृतक का मामा दिनेश शर्मा भी घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल सरकारी कार्य से श्रीनगर से पिंजौर आया था। तत्पश्चात वह पिंजौर से अपने परिवार से मिलने धर्मपुर आया। रात करीब 11 बजे यहां पहुंचने के बाद उसने अपनी सर्विस पिस्टल को फ्रिज पर रखा व स्वयं हाथ पांव धोने चला गया। उस समय हेड कांस्टेबल का बेटा पिस्टल को देख रहा था।
इस दौरान शिवा से अचानक पिस्टल का ट्रिगर दब गया और गोली चली। गोली शिवा की छाती में आरपार हो गई। जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में मृतक को सीएचसी धर्मपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक के मामा का क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसे छाती व बाजू में गोली लगी है। मामले की पुष्टि एसपी अंजुम आरा ने की है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पिस्टल को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

[@ अदिति बनीं मिस कोहिनूर-ए-ताज, SEE PIC ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement