भरतपुर। राजस्थान तहसीलदार सेवा परिषद की ओर से सोमवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर राजस्व श्रमिकों की आधारभूत सुविधाओं का समाधान करने की मांग की गई। परिषद के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल और भारती शर्मा के नेतृत्व में संघ ने राजस्व कार्मिकों के कार्यभार की प्रकृति और आवश्यकता के अनुरूप उनके वेतन भत्तों का पुनर्निर्धारण करने, पटवारियों के स्वीकृत पद तुरंत भरे जाने, वेतनमान में बढ़ोतरी करने, क्षेत्र में कार्यरत अधिकरियों और कर्मचारियों के साथ होने वाले दुव्र्यवहार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वे राज्य सरकार के कार्यों को बखूबी निभाते हैं। उनको सभी प्रकार के कार्यों में लगा दिया जाता है। लेकिन उनकी समस्याओं की तरफ कभी ध्यान नहीं दिया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो वे 4 जनवरी को काली पट्ठी बांधकर विरोध करेंगे और इसके बाद 11 जनवरी को पेनडाउन हड़ताल और 18 जनवरी को सामूहिक अवकाश लेकर विरोध प्रकट करेंगे।