Advertisement
सेंसेक्स सपाट खुला, मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी

बाजार के जानकारों का कहना है कि भारतीय बाजारों में अच्छे संकेत मिल रहे हैं। महंगे हो चुके डिफेंस और रेलवे के शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। वहीं, सस्ते और सही वैल्यूएशन पर मिल रहे फाइनेंस के शेयरों में तेजी है। यह बाजार के लिए काफी अच्छा है।
एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। बैंकॉक और जकार्ता के बाजारों में तेजी है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग और सोल के बाजार लाल निशान में हैं। अमेरिका के बाजार मंगलवार को लाल निशान में बंद हुए थे।
कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 77.10 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 73.03 डॉलर प्रति बैरल पर है।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,457 करोड़ रुपये की बिकवाली की थी। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,252 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


