एग्जिट पोल के नतीजे देख झूमा बाजार, रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी
khaskhabar.com: सोमवार, 20 मई 2019 6:39 PM (IST)
बीएसई के सभी सेक्टरों के सूचकांकों में तेजी दर्ज की गई, लेकिन सबसे
ज्यादा तेजी वाले सेक्टरों में कैपिटल गुड्स (5.62 फीसदी), इंडस्ट्रियल
(5.57 फीसदी), रियल्टी (5.47 फीसदी), फाइनेंस (4.81 फीसदी) और बैंक इंडेक्स
(4.68 फीसदी) शामिल रहे। बीएसई के मिडकैप सूचकांक 511.08 अंकों यानी 3.57
फीसदी की जोरदार तेजी के साथ 14,819.44 पर बंद हुआ जबकि स्मॉल कैप सूचकांक
493.37 अंकों यानी 3.55 फीसदी की तेजी के साथ 14,380.51 पर रहा।
बीएसई के
सबसे तेजी वाले पांच प्रमुख शेयरों में इंड्सइंड बैंक (8.64 फीसदी), एसबीआई
(8.04 फीसदी), टाटामोटर्स (7.53 फीसदी), यस बैंक (6.73 फीसदी) और एलएंडटी
(6.55 फीसदी) शामिल रहे। वहीं, बजाज ऑटो के शेयर में 1.18 फीसदी और
इन्फोसिस में 0.19 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। बीएसई पर कारोबार हुए कुल
2,995 शेयरों में से 2,091 में तेजी रही जबकि 721 शेयरों में गिरावट दर्ज
की गई। वहीं, 183 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। प्राय: सभी एग्जिट पोलों
के नतीजों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को चुनाव में पूर्ण
बहुमत मिलते हुए दिखाया गया है।