Sem problem in Hanumangarh and Sriganganagar district will be resolved in a phased manner - Dr Ram Pratap Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सेम समस्या को चरणबद्ध तरीके से करेंगे जड़ से समाप्त- डॉ. रामप्रताप

khaskhabar.com: शनिवार, 10 जून 2017 11:29 PM (IST)
सेम समस्या को चरणबद्ध तरीके से करेंगे जड़ से समाप्त-  डॉ. रामप्रताप
सूरतगढ़ विधायक राजेन्द्र भादू ने कहा कि कई सरकारें आई और कई चली गई लेकिन इस समस्या पर ध्यान किसी ने नहीं दिया । वर्ष 2008 में तत्कालीन मुख्यमंत्री श्रीमती राजे ने इस समस्या के निस्तारण का विश्वास दिलाया था लेकिन फिर सरकार नहीं बनी। जो कार्य शुरू किया गया था उसे कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया। लेकिन इस बार सरकार बनने के बाद विधायक द्रोपती ने इस मामले को लगातार विधानसभा में उठाया और हर जगह सेम समस्या की बात करती तो कई जगह तो मैं भी कह देता कि मेरी भी जमीन यहां है सैंकड़ों भूमि खराब हो चुकी है। मैं भी इनका सपोर्ट करता। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, जल संसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप और विधायक द्रोपती मेघवाल के अथक प्रयासों से सेम समस्या का निस्तारण होने जा रहा है। जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता उत्तर राजकुमार चौधरी ने बताया कि बड़ोप्पल डाब पर लगने वाले पंपिग स्टेशन पर 22.73 करोड़ की लागत से 5 पंप लगाए जाएंगे जिनमें से प्रत्येक की क्षमता 200 हॉर्स पावर की होगी। बड़ोपल डाब से 500 मीटर की लंबी एप्रोच पाइप लाइन पंपिग स्टेशन तक आएगी । पंपिग स्टेशन से दो पाइप लाइन ( 1 हजार एमएम डायामीटर) के जरिए सेम का पानी करीब 3 किलोमीटर दूर डिप्रेशन नंबर 6 में छोड़ा जाएगा। इस प्रोसेस से पिछले 40 सालों से खराब पड़ी हुई करीब 7 हजार हैक्टेयर सेमग्रस्त भूमि को फिर से खेती योग्य बनाया जा सकेगा। करीब एक साल बाद पंपिग स्टेशन को शुरू कर दिया जाएगा। मुख्य अभियंता ने बताया कि इसके अलावा सेम समस्या के निस्तारण के लिए जल संसाधन विभाग के पास 368 करोड़ के प्रोजेक्ट के जरिए करीब 33 हजार हैक्टेयर भूमि को सेम समस्या से मुक्त किया जाना प्रस्तावित है।

ये भी पढ़ें - लकवे के मरीज यहां से जाते है ठीक होके

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement