Selfie with Python-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अजगर के साथ सेल्फी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 सितम्बर 2016 3:43 PM (IST)
अजगर के साथ सेल्फी
सिरोही । माउंट आबू में गुरुवार को एक निजी होटल में अजगर निकलने से हडकंप मंच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम एवं स्थानीय सर्प पकडऩे वाले युवाओं के साथ मिलकर लगभग तीन घंटा के बाद होटल के कंपाउंड से पकड़ा गया और उसे सुरक्षित जंगलों में छोड़ दिया गया मौसम के बदलाव के चलते जहां इन दिनों गर्मी का असर देखा जा रहा है ऐसे में रेंगने वाले जानवर का आना लगातार बढ़ रहा है जहां पर इन दिनों आम तौर पर देखा जाता है कि युवाओं में सेल्फी लेने का दौर चरम पर है, वह किसी भी स्थान पर खड़े होकर सेल्फी लेते हुए नजर आते हैं लेकिन यह युवा सेल्फी के चक्कर में सुरक्षा के सारे नियमों को तोडक़र खुद की जान को खतरे में डाल कर सेल्फी लेते हुए नजर आते हैं जिससे आए दिन हादसे भी होते हैं लेकिन यह युवा सेल्फी लेना नहीं भूलते ऐसा ही एक एक्सक्लूसिव फुटेज हम आपको दिखा रहे हैं और आप देखिए कि किस प्रकार से सेल्फी के चक्कर में अजगर ने अपना शिकार युवा को बनाया लेकिन गनीमत यह रही कि यह युवा रेस्क्यू टीम का ही सदस्य था सुरक्षा को भूल कर वह सेल्फी ले रहा था इतने में ही अचानक अजगर हमला कर दिया लेकिन वक्त रहते वह व्यक्ति बच गया ।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement