Advertisement
मध्य प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने में स्व सहायता समूह की प्रमुख भूमिका : यादव

ग्राम पिपलिया सरपंच अनीता लोकेश पांचाल ने मंच से जल गंगा संवर्धन के तहत किए गए बावड़ी जीर्णोद्धार कार्य का अनुभव साझा कर बताया कि पहले बावड़ी बहुत गंदी थी, जिसे जनसहयोग एवं जन भागीदारी के माध्यम से पानी पीने योग्य बनाया गया है। भविष्य में पंचायत को मॉडल पंचायत के रूप में भी विकसित किया जाएगा।
ग्राम झड़दा निवासी सुखली बाई ने स्व सहायता समूह के अनुभव को साझा करते हुए बताया कि पूर्व में उनके घर की स्थिति खराब थी, लेकिन श्री साईं स्व सहायता समूह से जुड़ने के बाद ऋण प्राप्त कर उन्होंने अपने बच्चों को पढ़ाया और स्वयं का भी एक छोटा व्यवसाय शुरू किया, जिसके परिणाम स्वरूप अब वह लेखा-जोखा जोखा का कार्य भी सीख गई हैं और उनके बच्चे भी शिक्षित होकर बड़े पदों पर कार्यरत हैं।
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने बताया कि बाल अवस्था में बच्चों को भरपूर पोषण मिले तो वे सशक्त बनेंगे और राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने में समर्थ होंगे। इसलिए हमारा दायित्व है कि हम भारत के भविष्य को पोषण दें। वर्तमान सरकार महिलाओं एवं बच्चों के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


