Advertisement
लग रहा है किसी विदेशी दौरे से नहीं, वर्ल्ड कप जीत कर लौटा हूं : इमरान

इस्लामाबाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरान का स्वागत करने वालों में उनकी पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता शामिल थे। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता नाच-गा रहे थे और इमरान के समर्थन में नारे लगा रहे थे।
इमरान ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा, ‘‘हमें पाकिस्तान को महान बनाना है। महान विचारक व कवि अल्लामा इकबाल के सपनों के अनुरूप पाकिस्तान का महान मुल्क बनना तय है। और, यह भीख मांगकर नहीं होगा। मैं न किसी के आगे झुका हूं न किसी के आगे पाकिस्तानी कौम को झुकने दूंगा। जो कौमें अपने पैर पर खड़ी हुईं, उन्होंने कभी भीख नहीं मांगी, किसी के आगे हाथ नहीं फैलाया।’’
अमेरिका से पाकिस्तान लौटने के दौरान रास्ते में इमरान कतर में कुछ देर के लिए रुके और कतर के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला बिन नस्र बिन अल सानी के दोहा स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर बात हुई।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


