Advertisement
सीमा हैदर से नोएडा एटीएस आफिस में दूसरे दिन भी पूछताछ

बताया जा रहा है कि एटीएस केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के साथ कोऑर्डिनेशन कर सीमा के पाकिस्तान से यूपी आने और उसके कांटेक्ट के बारे में जांच कर रही है।
एटीएस केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के साथ सीमा के पाकिस्तान से दुबई और फिर नेपाल के रास्ते भारत आने की पूरी नेटवर्क को खंगाल रही है।
भारत आने पर सीमा ने किन मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया, इसकी भी जांच हो रही है।
सूत्रों का तो यह भी दावा है कि केंद्रीय खुफिया एजेंसी पाकिस्तान में अपने संपर्कों के जरिए सीमा हैदर का पूरा प्रोफाइल पता लगा रही है। उसके घर और परिवार के बारे में भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है। सीमा के चाचा के पाकिस्तानी आर्मी में सूबेदार होने का पता चला है। इसके अलावा सीमा का भाई भी पाकिस्तानी सेना में है। ऐसे में जांच एजेंसियों को शक है कि सीमा हैदर का जुड़ाव कहीं पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से तो नहीं है।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
नोएडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


