Security of the environment: the governor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 11:55 pm
Location
Advertisement

पर्यावरण की सुरक्षा सबका दायित्व : राज्यपाल

khaskhabar.com : बुधवार, 19 जून 2019 5:42 PM (IST)
पर्यावरण की सुरक्षा सबका दायित्व : राज्यपाल
शिमला। नगर निगम ने किया पदमदेव परिसर में स्वच्छता अभियान का आयोजन राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने आज नगर निगम शिमला द्वारा रिज स्थित पदमदेव परिसर में रिवॉली की ओर लगती पहाड़ी में आयोजित स्वच्छता अभियान में भाग लिया। उन्होंने स्वयं झाड़ू उठाकार सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। नगर निगम शिमला की महापौर कुसुम सदरेट, उपमहामौर राकेश शर्मा, पार्षद और निगम के कर्मियों ने भी स्वच्छता अभियान में राज्यपाल के साथ भाग लिया। यह अभियान लगभग एक घंटे तक चला और राज्यपाल ने सभी को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।

इसके उपरान्त मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि आज दुनिया में वैश्विक उष्मीकरण एक गंभीर चुनौती बन गया है और हमें बहुमूल्य पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए ताकि मानवीय जीवन को बचाया जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement