security guards of cyrus mistry clash with media persons outside bombay house-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मिस्त्री के गार्ड्स व मीडिया में धक्कामुक्की

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 नवम्बर 2016 9:30 PM (IST)
मिस्त्री के गार्ड्स  व मीडिया में धक्कामुक्की
मुंबई। यहां स्थित बाम्बे हाउस में टाटा संस के हटाए गए चेयरमैन साइरस मिस्त्री की फोटो लेने की कोशिश कर रहे फोटोग्राफरों तथा सुरक्षाकर्मियों के बीच धक्कामुक्की हो गई जिसमें एक फोटोग्राफर को चोटें आई। बाम्बेे हाउस टाटा ग्रुप का मुख्यालय है। मिस्त्री यहां समूह की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड की बोर्ड बैठक में भाग लेने आए थे। जैसे ही वह मुख्यालय पहुंचे फोटोग्राफर उनकी फोटो लेने के लिए तय घेरे से आगे चले गए। इस पर वहां मौजूदा सुरक्षाकर्मियों से उनकी धक्कामुक्की हो गई। इस दौरान एक अंग्रेजी दैनिक अखबार से जुडा एक फोटोग्राफर चोटिल हुआ व उसके कैमरे आदि को नुकसान पहुंचा। इसके अलावा कई अन्य मीडिया संस्थानों से जुडे फोटोग्राफर के कैमरों को भी नुकसान हुआ। चार सुरक्षाकर्मियों व तीन फोटोग्राफर का मेडिकल कराया गया। यह भी पढ़े :बेटी पैदा हुई तो सास ने बहू को दिया विशेष तोहफा
यह भी पढ़े :BJP को सपा में झगड़े का फायदा, CM कैंडिडेट के लिए अखिलेश पहली पसंदः सर्वे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement