Security forces free to respond if Pakistan opens fire says Rajnath Singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 4:49 pm
Location
Advertisement

पाकिस्तानी गोलीबारी में बच्चे की मौत, राजनाथ ने दी ये चेतावनी

khaskhabar.com : मंगलवार, 22 मई 2018 5:58 PM (IST)
पाकिस्तानी गोलीबारी में बच्चे की मौत, राजनाथ ने दी ये चेतावनी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के करीब पाकिस्तानी सेना की लगातार गोलीबारी पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पाक को कड़ी चेतावनी दी है। राजनाथ सिंह ने कहा कि बीएसएफ जवानों को पाक गोलीबारी का उचित जवाब दे। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिन से सीमा पर पाकिस्तानी सेना लगातार सीजफायर उल्लंघन कर रही है। मंगलवार को इस गोलीबारी में एक 8 माह के बच्चे की मौत हो गई थी। वहीं, सोमवार को घायल एक महिला ने भी आज दम तोड़ दिया है। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत के बाद भारत ने यह कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

गृह मंत्री ने बीएसएफ के एक कार्यक्रम में कहा, हमारा पड़ोसी शांति नहीं चाहता है। हम पहली गोली नहीं चलाएंगे लेकिन, गोली चलने पर उचित जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा, गोली चलने पर हमारे जवानों को पता है कि उन्हें क्या करना है। जवाबी कार्रवाई पर जवानों से कोई कुछ नहीं पूछेगा।

राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान अपने हथकंडों से बाज नहीं आता है। पहली गोली पड़ोसी पर नहीं चलनी चाहिए, लेकिन अगर उधर से गोली चल जाती है तो क्या करना उसका फैसला आपको (बीएसएफ) को करना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement