Advertisement
साधारण सभा में छाया क्षेत्र के विकास का मुद्दा

उपप्रधान रजिया बानो ने सीआरएफ योजना में 25 करोड़ से स्वीकृत नादौती से कस्बा शहर सडक़ निर्माण की मंथर गति पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सडक़ गढ्ढों मेें तब्दील हो गई है। पैदल राहगीरों का चलना भी मुश्किल हो गया है। विभाग इसके प्रति संवेदनहीन बना हुआ है। जिला परिषद सदस्य पृथ्वीराज मीणा ने क्षतिग्रस्त कस्बा शहर से सोप, कूंजैला, महस्वा व कस्बा शहर से बागौर सडक़ के निर्माण की मांग करते हुए कहा कि वर्षो से इन सडक़ों पर मरम्मत का कार्य नहीं किया गया है। जिसकी वजह से संचालित यातायात बाधित हो रहा है। सदस्य कुंवर सिंह ने कैमरी बस स्टेण्ड से होदाहेली सडक़ मरम्मत की मांग करते हुए कहा कि सडक़ की स्थिति बदहाल होने के कारण आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपजिला कलक्टर यादव ने बैठक में सदस्यों द्वारा सडक़ निर्माण के दिए गए सुझावों के अनुरूप प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए सरकार को भेजे जाने के सम्बन्ध में सहायक अभियंता एच.एन. मीणा को निर्देश दिए।
तहसीलदार आर.डी. महावर ने बैठक में उपस्थित सरपंचों से खेतों व गांवों को जाने वाले प्रमुख रास्तों पर हो रहे अतिक्रमण को हटावा कर राज्य हित में उक्त भूमि को सरेंडर करने की अपील की। बैठक में मौसमी बीमारियों पर नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कदम उठाने की सदस्यों ने मांग की। बैठक में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरिचरण मीणा, पीईओ विश्राम मीणा, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता एच.एन. मीणा, विद्युत के राकेश मीणा, ब्लॉक स्वच्छता समन्वयक पुष्पेन्द्रसिंह चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, सरपंच आदि उपस्थित थे।
Advertisement
करौली
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


