Advertisement
MP: अलीराजपुर में सांप्रदायिक तनाव, धारा 144 लागू
अलीराजपुर। मध्य प्रदेश में अलीराजपुर के आजाद नगर (भाबरा) में दो समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद सोमवार देर रात धारा 144 लागू कर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह आजाद नगर क्षेत्र में दो वर्गों के बीच विवाद हुआ, पथराव भी हुआ। उसके बाद पुलिस ने दोनों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया। देर रात को फिर विवाद और पथराव हुआ।
हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने निषेधाज्ञा 144 लागू कर दी और भारी सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी है। पुलिस अधीक्षक के. कार्तिकेयन ने बताया कि निषेधाज्ञा लागू किए जाने के बाद पुलिस बल तैनात है। उपद्रवियों की गिरफ्तारी की जा रही है। फिलहाल हालात काबू में हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement