Secretary inspected Sakhi One Stop Center, gave necessary guidelines-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सचिव ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 मार्च 2025 5:56 PM (IST)
सचिव ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश
धौलपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एडीजे रेखा यादव द्वारा शुक्रवार को जिले में पीड़ित महिलाओं की सहायता हेतु महिला अधिकारिता विभाग द्वारा निर्भया योजना के अंतर्गत संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव को सखी वन स्टॉप सेंटर में एक बालिका उपस्थित मिली। उपस्थित बालिका को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया एवं वन स्टॉप सेंटर द्वारा संधारित रजिस्टरों का अवलोकन किया गया। वन स्टॉप सेंटर में आवासित उपस्थित बालिका से भी पूछताछ कर व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की गई तथा निर्देशानुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये। सचिव ने बताया कि सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में पीड़ित महिलाओं के विधिक सहायतार्थ एवं उनकी सुरक्षा हेतु सखी वन स्टॉप सेंटर संचालित किये गये हैं। पीड़ित एवं जरूरतमंद महिलाओं को सखी सेन्टर द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए। सखी वन स्टॉप सेंटर के अन्तर्गत सभी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को एक ही स्थान पर अस्थाई आश्रय, पुलिस डेस्क, विधिक सहायता, चिकित्सा एवं काउन्सलिंग की सुविधा उपलब्ध करायी जाती है। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टेनो राहुल डंडौतिया व वन स्टॉप सेंटर का स्टाफ मौजूद रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement