second day of the transformation journey, this time over three hundred-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 10:37 pm
Location
Advertisement

परिवर्तन यात्रा का दूसरा दिन, अब की बार तीन सौ पार का नारा

khaskhabar.com : सोमवार, 14 नवम्बर 2016 12:09 PM (IST)
परिवर्तन यात्रा का दूसरा दिन, अब की बार तीन सौ पार का नारा
ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा झांसी से प्रारम्भ होकर दूसरे दिन ललितपुर पहुंची। झांसी से परिवर्तन के महाअभियान में जुड़ते जनमानस और भाजपा कार्यकर्ताओं के स्वागत कार्यक्रम से बढ़ते हुए परिवर्तन रथ ललितपुर पहुंचा कार्यकर्ताओं का जोश और सत्ता परिवर्तन के साथ बेरोजगारी और दबंगई व्यवस्था के परिवर्तन के लिये उत्साहित जन मानस ने उद्घोष किया,अब की बार तीन सौ पार।ललितपुर के दशहरा मैदान में हुई परिवर्तन सभा को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने बुन्देलखण्ड राज्य का समर्थन करते हुए कहा कि भाजपा हमेशा छोटे राज्यों की पक्षधर रही है। मैं ऐसा मानती हूं कि बुन्देलखण्ड अगला राज्य बनना ही चाहिए। लेकिन यह मेरा राजनीतिक मुद्दा नहीं है। बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण के लिए सही नक्शा बनाया जाना जरूरी है। इसके लिए जनता को प्रदेश सरकार पर दबाव बनाना चाहिए। आप सभी भाजपा की सरकार बनाएं तभी बुन्देलखण्ड राज्य बन सकता है।परिवर्तन के लिए जनता के आहवान करते हुए केन्द्रीय समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचन्द्र गहलोत ने कहा कि सपा और बसपा की सरकारों ने जातिवाद, क्षेत्रवाद को बढ़ावा दिया हैं। देश के महापुरूषों के मान और सम्मान बढ़ाने के बजाय भुलाने का काम किया है। भाजपा शासित राज्यों में हम जन-जन की सेवा करना ही अपना कर्तव्य बनाये हुए है।बुन्देली धरती से परिवर्तन का शंखनाद करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा0 दिनेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी और उनके चाचा शिवपाल जी तलवारें लहरा रहे थे और नीचे उनके गुण्डे नंगानाच कर रहे थे। मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी चेहरा दिखाया उस चेहरे में गायत्री प्रसाद और मुख्तार अंसारी का भी चेहरा दिख रहा है।


यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...

यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement