Advertisement
जम्मू एवं कश्मीर : पुलवामा में 18 गांवों में बड़ा खोज अभियान शुरू
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में 18 गांवों में सोमवार को सुरक्षाबलों ने भारी खोज अभियान शुरू किया। यह अभियान पुत्रिगाम, रोहमु, राजपोरा, मैत्रिगाम, गोसू, फ्रासीपोरा और अन्य गांवों में आतंकवादियों के होने की सूचना के बाद शुरू किया गया।
पुलिस अधिकारी ने कहा,‘‘अब तक हुए खोज अभियान में किसी भी गांव से गोलीबारी की खबर नहीं आई है।’’ दक्षिण कश्मीर क्षेत्र में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए तलाशी अभियानों में यह पहला अभियान नहीं है।
माना जा रहा है कि सेना ने इस ऑपरेशन को ऐसे समय में अंजाम दिया है जब हाल के दिनों में आतंकियों ने एक के बाद एक आठ ऐसे लोगों को अगवा कर लिया था जिनके परिजन जम्मू कश्मीर पुलिस में काम करते हैं।
हालांकि बाद में आतंकियों ने अगवा किये गए सभी लोगों को छोड़ दिया गया। अधिकारियों ने बताया था कि शोपियां, कुलगाम, अनंतनाग और अवंतीपुरा से कम से कम आठ लोगों को अगवा किया गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement