Scramble from Sub inspector in Hasanpura-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

परिवाद की जांच करने हसनपुरा पहुंचे थानेदार से हाथापाई

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 जून 2017 10:51 PM (IST)
परिवाद की जांच करने हसनपुरा पहुंचे थानेदार से हाथापाई
जयपुर। पुलिस कमिश्नरेट जयपुर में तैनात एक सब इंस्पेक्टर के साथ एक व्यक्ति ने हाथापाई कर धमकाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एसआई ने सदर थाने में बुधवार को मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार एसआई रामानंद ने रिपोर्ट में बताया कि उनके पास किसी परिवाद की जांच थी। इस पर वह मामले की जांच करने मंगलवार शाम को हसनपुरा स्थित शांति नगर पहुंचे। जहां आरोपी अबरार खान परिवाद देने वाले व्यक्ति से झगड़ा कर रहा था। यह देखकर सबइंस्पेक्टर रामानंद ने बीच बचाव कर अबरार को टोका तो उसने सबइंस्पेक्टर के साथ ही गाली-गलौज कर धक्का-मुक्की की और फिर मारपीट करने लगा। इस पर सबइंस्पेक्टर रामानंद ने पुलिस को सूचना दी। थाने का जाब्ता मौके पर पहुंचा तब तक आरोपी अबरार वहां से भाग निकला। जिसे पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement