Scouts-Guides rewarding in session-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अधिवेशन स्काउट-गाइड्स पुरस्कृत

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 अगस्त 2016 8:48 PM (IST)
अधिवेशन स्काउट-गाइड्स पुरस्कृत
हिंडौन सिटी। राजस्थान राज्य स्काउट संघ व गाइड मंडल परिषद का 7वां वार्षिक अधिवेशन मंगलवार को निजी पैलेस में आयोजित किया गया। अधिवेशन में करौली, भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर जिले के प्रतिनिधि शामिल हुए। स्थानीय संघ के उपप्रधान सुनील सिंघल ने बताया कि अधिवेशन का शुभारंभ मंडल प्रधान गोविंद चौधरी, सोमवती शर्मा ने मां सरस्वती व स्काउट के संस्थापक लार्ड वेदन पावेल की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। ताज बैंड के मास्टर यूसुफ की ओर से गणेश वंदना व वंदे मातरम की प्रस्तुति दी गई। अधिवेशन में जिला शिक्षाधिकारी पांचू राम सैनी ने बताया कि स्काउट-गाइड द्वारा देश के विकास में कई सेवा कार्य किए जा रहे हैं। सहायक स्टेट कमिश्नर आलोक शर्मा, प्रदीप शर्मा व हेड क्वार्टर कमिश्नर डीएस मीना ने मंडल द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। अधिवेशन में विशेष कार्य करने वाले स्काउट-कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत किया गया। अधिवेशन में ओपी मंगल, आलोक शर्मा, विनोद सोलंकी, अरविंद सिंघल, विजेंद्र धाकड़, सुनील अरोड़ा को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सीओ अनिल गुप्ता, सचिव मुकेश, दामोदर शर्मा, सीमा जादौन, जिला कमिश्नर पुष्पेन्द्र शर्मा, पार्षद दिनेश सैनी सहित कई लोग मौजूद थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement