scientists discover oldest plant like fossil of world in madhya pradesh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 9:57 pm
Location
Advertisement

भारत में खोज निकाला दुनिया का सबसे पुराना पौधे जैसा जीवाश्म

khaskhabar.com : बुधवार, 15 मार्च 2017 7:04 PM (IST)
भारत में खोज निकाला दुनिया का सबसे पुराना पौधे जैसा 
जीवाश्म
लंदन। स्वीडन के म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री के शोधकर्ताओं ने मध्य भारत में लाल शैवाल का 1.6 अरब वर्ष पुराना जीवाश्म वैज्ञानिकों ने खोज निकाला है जो संभवत: धरती पर मौजूद पौधे के रूप में जीवन का सर्वाधिक पुराना सबूत है।

ये खोज मध्य प्रदेश के चित्रकूट में हुई है। शोधकर्ताओं को लाल शैवाल जैसे दिखने वाले दो जीवाश्म चित्रकूट में चट्टानों के नीचे अच्छी हालत में मिले हैं। इस खोज से पता चलता है कि आधुनिक बहुकोशिकीय जीवन पूर्व की सोच से बहुत पहले ही पनप चुका था।

धरती पर जीवन के जो सबसे पहले साक्ष्य मिले हैं, वे कम से कम 3.5 अरब वर्ष पुराने हैं। लेकिन ये एकल कोशिका वाले जीवों के हैं। पहले की खोजों में मिले बहुकोशिकीय जीव लगभग 60 करोड वर्ष पहले के हैं। वर्तमान खोज से पहले जिस लाल शैवाल की खोज हुई थी, वह 1.2 अरब वर्ष पुराना है।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement