khaskhabar.com: शुक्रवार, 29 जुलाई 2016 10:27 PM (IST)
जयपुर। राजस्थान के झालावाड जिले में शुक्रवार सुबह एक स्कूल वैन में अचानक
लगी आग में 13 बच्चों की जान संकट में पड गई।
हालांकि ड्राइवर और राहगीरों की तत्परता से बडा हादसा टल गया और सभी बच्चों
को वैन से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
हादसा तब हुआ जब एक निजी स्कूल की बच्चों से भरी वैन झालावाड कनक रेजीडेंसी
इलाके में बच्चों को लेने पहुंची।