SC formed administrative committee for BCCI, ex CAG Vinod Rai will lead Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

SC ने गठित की BCCI की प्रशासनिक समिति,विनोद राय अध्यक्ष

khaskhabar.com: सोमवार, 30 जनवरी 2017 9:28 PM (IST)
SC ने गठित की BCCI की प्रशासनिक समिति,विनोद राय अध्यक्ष
नए प्रशासक यह देखेंगे कि लोढा पैनल की कितनी सिफारिशें बोर्ड की ओर से लागू की गईं हैं और कितनी नहीं। प्रशासकों की कमेटी चार हफ्ते में अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौपेंगी। मामले की अगली सुनवाई 27 मार्च को होगी। इससे पहले इस मामले की सुनवाई 24 जनवरी को हुई थी, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से जुड़े मामले में बीसीसीआई से भी प्रशासकों के लिए सीलबंद लिफाफे में नाम मांगे थे। जबकि अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी सुप्रीम कोर्ट के पूर्व के फैसले का विरोध कर रहे थे। सर्वोच्च कोर्ट ने कहा कि आदेश के मुताबिक कोई सरकारी अफसर इसमें नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले में लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू करने को लेकर सालभर से ज्यादा समय से चल रहे मामले में बीसीसीआई के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के को पद से हटा दिया था। 2 जनवरी को कोर्ट ने कहा था कि अनुराग ठाकुर और शिर्के ने उसके 18 जुलाई 2016 के आदेश का पालन नहीं किया था। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 18 जुलाई को बीसीसीआई में सुधार लाने के लिए जस्टिस लोढ़ा समिति को सिफारिशों को मान लिया था।

[@ ट्रंप की 7 मुस्लिम देशों की US एंट्री पर पाबंदी,गूगल ने की आलोचना]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement