SC asks Parsvnath to deposit Rs12 crore with court in four weeks-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

SC का आदेश, चार हफ्ते में 12 करोड़ जमा कराए पार्श्वनाथ डेवलपर्स

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 सितम्बर 2016 4:09 PM (IST)
SC का आदेश, चार हफ्ते में 12 करोड़ जमा कराए पार्श्वनाथ डेवलपर्स
नई दिल्ली। होम बायर्स को चकमा देने वाले पार्श्वनाथ डेवलपर्स को सुप्रीम कोर्ट राहत देने के मूंड में नहीं दिख रही है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पार्श्वनाथ डेवलपर्स को कडी फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स को निर्देश दिए है कि महीनेभर के अंदर कोर्ट रजिस्ट्री में 12 करोड़ रुपये जमा करवाएं। आपको बता दें कि यह मामला कंपनी के गाजियाबाद के इग्जॉटिका प्रॉजेक्ट से जुड़ा है। गाजियाबाद डेवलपमेंट अथॉर्टी ने निर्माण की संशोधित योजना को खारिज कर दिया था, जिस कारण यह प्रोजेक्ट तय समय पर पूरा नहीं हो सका। पहले की एक सुनवाई में पार्श्वनाथ डेवलपर ने कोर्ट को बताया था कि इस प्रॉजेक्ट को पूरा करने में एक साल और लगेगा।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement