Sawai Madhopur news : Chief Minister Vasundhara Raje will visited the sawai madhopur district on June 6, 7 and 8-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 17, 2024 1:39 am
Location
Advertisement

तीन दिन सवाई माधोपुर जिले में रहेंगी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे

khaskhabar.com : रविवार, 03 जून 2018 4:56 PM (IST)
तीन दिन सवाई माधोपुर जिले में रहेंगी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे
सवाई माधोपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 6 जून से सवाई माधोपुर जिले का तीन दिवसीय दौरा करेंगी। जिला कलेक्टर पी.सी. पवन ने रविवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री की यात्रा पूर्व तैयारियों के लिए आयोजित जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में बताया कि मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से 6 जून को सुबह चौथ का बरवाड़ा पहुंचेंगी। वहां चौथ माता ट्रस्ट की धर्मशाला में खण्डार विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों से संबंधित विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी। मुख्यमंत्री इस दौरान राज्य सरकार तथा केन्द्र सरकार की लोक कल्याणकारी/फ्लैगशिप योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात भी करेंगी। धर्मशाला परिसर में ही मुख्यमंत्री खण्डार विधानसभा क्षेत्र के बुद्धिजीवियों के साथ जनसंवाद करेंगी।
बैठक में जिला कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री 7 जून को गंगापुर सिटी के राजकीय महाविद्यालय पहुंचेंगी। वे गंगापुर सिटी के पार्थ रिसोर्ट होटल में बामनवास विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को प्रदर्शित करने वाली विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी। यही पर मुख्यमंत्री लोगों से मुलाकात करेंगी। साथ ही बामनवास विधानसभा क्षेत्र के बुद्धिजीवियों के साथ जनसंवाद करेंगी।
इसके बाद 8 जून को अग्रवाल मैरिज हॉल में मुख्यमंत्री गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को दर्शाने वाली विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री राज्य सरकार तथा केन्द्र सरकार की लोक कल्याणकारी/फ्लैगशिप योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात भी करेंगी। गंगापुर सिटी के अग्रवाल मैरिज हॉल में ही मुख्यमंत्री गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र के बुद्धिजीवियों के साथ जनसंवाद करेंगी।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement