Advertisement
सवाई माधोपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में दिखा देशभक्ति का जज्बा...
सवाई माधोपुर। जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्ष उल्लास से मनाया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। सबसे पहले जिला कलेक्टर पीसी पवन ने जिला कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद पुलिस परेड ग्राउंड में समारोह मनाया गया। संभाग प्रभारी राजपाल सिंह शेखावत ने पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया और पुलिस मार्च पास्ट की सलामी ली। इसके बाद स्कूली छात्र-छात्राओं ने शारीरिक व्यायाम प्रस्तुत किया। छात्राओं ने पुलिस परेड ग्राउंड में अपनी कला का प्रदर्शन किया। देश भक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां दीं।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर महेंद्र लोढ़ा ने राज्यपाल का संदेश पढ़कर सुनाया। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को राजपाल सिंह शेखावत, सुखबीर सिंह जौनापुरिया, संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल, जिला कलेक्टर पीसी पवन ने प्रतीक चिह्न देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस की ओर से विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए।
आगे तस्वीरों में देखें...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
सवाई-माधोपुर
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement