sawai madhopur news : celebrated Ramnavami festival in sawai madhopur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 8:55 pm
Location
Advertisement

हर्षोल्लास से मनाया रामनवमी पर्व, ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली

khaskhabar.com : रविवार, 25 मार्च 2018 11:27 PM (IST)
हर्षोल्लास से मनाया रामनवमी पर्व, ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली
सवाई माधोपुर। शहर में रामनवमी पर्व के उपलक्ष्य में राम भक्तों ने भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। इसमें करीब 1000 मोटरसाइकिल व अन्य वाहन शामिल हुए। शोभायात्रा कलेक्ट्रेट के सामने इंदिरा मैदान से शुरू होकर मुख्य बाजार होती हुई जामा मस्जिद होकर शहर राजबाग तक निकाली गई। इस दौरान जगह-जगह राम भक्तों का भव्य स्वागत किया गया। साथ ही आपसी भाईचारे और एकता की मिसाल कायम करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की। इसके अलावा जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement