Satpal Singh Satti expressed gratitude to all the voters of the state to participate in the poll-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 3:07 pm
Location
Advertisement

सतपाल ने मतदान में भाग लेने के लिए प्रदेश के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया

khaskhabar.com : रविवार, 19 मई 2019 6:30 PM (IST)
सतपाल ने मतदान में भाग लेने के लिए प्रदेश के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया
शिमला। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने मतदान में भाग लेने के लिए प्रदेश के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में मतदान के प्रति जो उत्साह जोश देखा गया, वह सब बताता है की देश में फिर एक बार मोदी सरकार बनने वाली है। सतपाल सत्ती ने प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं जिन्होंने दिन रात एक कर इन चुनावों में काम किया का भी आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने अपना दायित्व बखूबी निभाया है और पूरी इमानदारी व निष्ठा के साथ इन चुनावों में कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जहां इन चुनावों में भाजपा एकजुट होकर कार्य कर रही थी वहां दूसरी और कांग्रेस की आपसी फूट बार बार जग जाहिर होती रही। कांग्रेस पार्टी के भीतर बड़े नेताओं की तलवारें समय समय पर म्यान से बाहर आती रही। कांग्रेस पार्टी में बड़े नेताओं का आपसी मेल मिलाप दिखावा मात्र एक नाटक था। कांग्रेस पार्टी के दोनों गुटों ने कांग्रेस पार्टी और चुनावों में जीत दोनों को दरकिनार कर अपने हित साधने पर ध्यान दिया।

प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की हालत आज यह हो गई है कि इन चुनावों में बूथों पर उनके कार्यकर्ता नजर नहीं आए। दूसरी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में चुनावों को लेकर पूरा जोश भरा था। सतपाल सत्ती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे विश्व में आज सर्वाधिक सदस्यों वाली पार्टी बन गई है जिस पर प्रत्येक कार्यकर्ता को गर्व है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनाव प्रचार अभियान सफल रहा जिसके लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बधाई का पात्र है। सतपाल सत्ती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के चारों प्रत्याशी इन लोकसभा चुनावों में न केवल जीत दर्ज करेंगे बल्कि भारी बहुमत से विजयी होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement