sarpanch returned By participating in national workshops in Jodhpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जोधपुर में हुई नेशनल वर्कशॉप में भाग लेकर लौटे सरपंच

khaskhabar.com: बुधवार, 01 मार्च 2017 8:25 PM (IST)
जोधपुर में हुई नेशनल वर्कशॉप में भाग लेकर लौटे सरपंच
झुंझुनूं। पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान और यूरोपियन यूनियन की ओर से राज्य सहभागिता कार्यक्रम के तहत जोधपुर में हुई इनोवेटिव प्लानिंग एंड मैनेजमेंट ऑफ स्केयर वाटर रिसोर्सेज विषयक तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में भाग लेकर जिले के पंचायतीराज के जनप्रतिनिधि बुधवार को वापस लौट आए हैं। सरपंच संघ झुंझुनंू के जिलाध्यक्ष और मेहरादासी सरपंच सज्जन पूनियां ने बताया कि 26 से 28 फरवरी तक जोधपुर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला शानदार रही। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में यूरोपियन यूनियन के काउंसलर योहान हैसे ने कहा कि वे 2005 से राज्य सरकार के साथ जल प्रबंधन पर कार्य कर रहे हैं। बीते दस सालों में इसके लिए 500 करोड़ का निवेश किया गया है। वक्ताओं ने कार्यशाला में राजस्थान में टांका, मिट्टी का बांध, एनीकट, फव्वारा सिंचाई और पौधारोपण के जरिए पानी को बचाने का प्रयास किया गया है। इस नेशनल वर्कशॉप में जल के ओर अधिक प्रबंधन के लिए फील्ड में काम करने वाले कामगारों के प्रशिक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। पूनियां ने बताया कि जल आवश्यकताओं का केवल 40 फीसदी जल ही प्रदेश में मौजूद है। शेष 60 फीसदी जल दूसरे राज्यों से समझौतों के तहत प्राप्त होता है। ऐसे में प्रदेश के दुर्लभ जल संसाधनों का प्रबंधन और उनका विकास करना न केवल हमारी जरूरत है, बल्कि प्रदेश के हर व्यक्ति का नैतिक कत्र्तव्य भी है। गौरतलब है कि इस कार्यशाला में पंचायतीराज के जनप्रतिनिधि, अधिकारी और यूरोपियन यूनियन के सदस्यों ने तीन दिन तक जल संरक्षण के विषय में गहन मंथन किया।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ यहां दीपक की लौ के रूप में आकर स्थापित हुईं मां चामुंडा]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement