Santosh Beniwal congratulates newly elected MP Selja-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संतोष बैनीवाल ने नवनिर्वाचित सांसद सैलजा का किया अभिनंदन

khaskhabar.com: बुधवार, 19 जून 2024 5:31 PM (IST)
संतोष बैनीवाल ने नवनिर्वाचित सांसद सैलजा का किया अभिनंदन
सिरसा। सिरसा लोकसभा सीट पर रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करने वाली नवनिर्वाचित सांसद कुमारी सैलजा के सम्मान में ऐलनाबाद में अभिवादन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने की। सर्वप्रथम संतोष बैनीवाल ने सम्मानसूचक शॉल ओढाकर नवनिर्वाचित सांसद का स्वागत किया। प्रचंड गर्मी के बावजूद उपस्थित भीड़ व कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर सांसद भी गदगद नजर आई। इस मौके पर संतोष बैनीवाल ने कहा कि ऐलनाबाद परिवार ने कुमारी सैलजा को भारी मतों से जिताकर देश की सबसे बड़ी संसद में भेजा है। इलाके की जनता की समस्याओं को वे प्राथमिकता से उठाने का काम करेंगी। बैनीवाल ने कहा कि लोकसभा चुनावों के साथ ये लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। चार माह बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हंै। इसलिए अभी से सभी अपनी कमर कस लें और लोकसभा चुनावों से भी अधिक मेहनत कर घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार-प्रसार कर संगठन से जोड़ें, ताकि कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के साथ सत्त्ता में लाया जा सके। बैनीवाल ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है, क्योंकि बीजेपी को जनता ने सरेआम नकार दिया है। इसलिए संगठन को मजबूत करने के लिए अभी से जी जान से जुट जाएं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ें। क्योंकि यूथ किसी भी पार्टी की रीढ़ होता है। युवा के कंधों पर देश का दारोमदार है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने हलका ऐलनाबाद कीतमाम जनता का लोकसभा चुनावों में बढ़चढक़र सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement