Advertisement
उद्धव ठाकरे का बैग चेक करने पर संजय राउत का बयान, वो सिर्फ विपक्षी नेता को रोकेंगे

संजय राउत ने सवाल किया कि आप हमारा सामान चेक कीजिए, लेकिन देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे, अजीत पवार नरेंद्र मोदी और अमित शाह के हेलीकॉप्टर और उनकी गाड़ियों के काफिले को रोककर जांच करते हो क्या?
उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र में पैसों का जिस तरीके से डिस्ट्रीब्यूशन चल रहा है, चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक को यह नहीं दिख रहा है क्या? हमने बार-बार उनको इस विषय पर बताया है। लेकिन वो विपक्ष के नेता को ही रोकेंगे।
बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का रण जीतने के लिए राजनीतिक दलों के नेता जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इस बीच यवतमाल जिले में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे का बैग चेक किया गया था।
रिपोर्ट के अनुसार, उद्धव ठाकरे राज्य विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को यवतमाल जिले के वणी में संजय देरकर के प्रचार के लिए पहुंचे थे। हेलीकॉप्टर से उतरते ही चुनाव आयोग के कर्मचारियों ने उनका बैग चेक किया, जिसको लेकर महाराष्ट्र की सियासत गरमाई हुई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


