Sania,s reply on sevice tax evasion, said amount got for training incentive-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टैक्स चोरी पर सानिया का जवाब, ट्रेनिंग इन्सेंटिव के तहत मिले थे पैसे

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017 1:46 PM (IST)
टैक्स चोरी पर सानिया का जवाब, ट्रेनिंग इन्सेंटिव के तहत मिले थे पैसे
हैदराबाद। अपने ऊपर लगे सर्विस टैक्स चोरी के मामले को लेकर टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का बयान सामने आया है। सानिया ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उन्हें तेलंगाना सरकार ने एक करोड़ रुपये बतौर ट्रेनिंग इन्सेंटिव दिये थे। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, गुरुवार को चार्टर्ड अकाउंटेट सर्विस टैक्स के अधिकारी सानिया से मिलने पहुंचे लेकिन विदेश में होने के कारण सानिया नहीं मिल पाई। हालांकि सानिया के प्रतिनिधि ने अफसरों के सामने सभी प्रकार के कागजात पेश किये। उनके अनुसार सानिया को एक करोड़ रुपये ट्रेनिंग इन्सेंटिव के रूप में मिले थे ना कि राज्य का ब्रांड एंबेस्डर होने के नाते। सर्विस टैक्स अफसरों का कहना है कि सानिया की ओर से पेश किए कागजातों की अभी जांच हो रही है। इससे पहले सर्विस टैक्स भुगतान मामले में टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को सेवाकर विभाग द्वारा नोटिस भेजा गया था।

[# देह व्यापार करने वालों की अब खैर नहीं....]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement