sambit patra said, Does this mean the Congress forms Govt asking the Muslims and Muslims only Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 3:21 pm
Location
Advertisement

अशोक चव्हाण के बयान पर भाजपा का पलटवार, कांग्रेस कर रही है हिन्दुओं का अपमान

khaskhabar.com : बुधवार, 22 जनवरी 2020 2:09 PM (IST)
अशोक चव्हाण के बयान पर भाजपा का पलटवार, कांग्रेस कर रही है हिन्दुओं का अपमान
आपको बताते जाए कि कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा था कि महाराष्‍ट्र में बीजेपी को सत्‍ता में आने से रोकने के लिए हम इस सरकार में शामिल हुए हैं। कई मुस्लिम भाइयों ने कहा था कि हमारी सबसे बड़ी दुश्‍मन बीजेपी है, बीजेपी को रोकना है तो कांग्रेस को इस सरकार में शामिल होना चाहिए। इसीलिए कांग्रेस आज सरकार में शामिल है। जब तक कांग्रेस सरकार में शामिल है तब तक हम महाराष्‍ट्र में सीएए लागू नहीं होने देंगे।


भाजपा नेता पात्रा ने शाहीन बाग में CAA के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन पर कहा कि शाहीन बाग में छोटी बच्चियों को जेहन में जहर किसने भरा है। पीएम को जान से मार देना है यह उन्हें किसने सिखाया। उन्होंने कहा कि देश में हिंदुओं के खिलाफ जहर बोया जा रहा है। पात्रा ने कहा कि यह काफी दर्दनाक है। देश में लोकतंत्र है यहां किसी भी विषय पर प्रदर्शन किया जा सकता है। लेकिन ऐसे किसी के जेहन में जहर बोना कहां तक उचित है।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement