Sambit Patra attacks Navjot Sidhu for hugging Pakistan army-chief-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 10:05 pm
Location
Advertisement

BJP का तंज, हमारे आर्मी के चीफ सडक़ के गुंडे और पाक के चीफ सोने दे मुंडे

khaskhabar.com : मंगलवार, 21 अगस्त 2018 3:23 PM (IST)
BJP का तंज, हमारे आर्मी के चीफ सडक़ के गुंडे और पाक के चीफ सोने दे मुंडे
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर नवजोत सिंह सिद्धू के बहाने कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी ने इस बार सिद्धू के पाकिस्तान दौरे पर फिर सवाल उठाया है। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक बार सिद्धू के रवैये और सफाई पर प्रहार किया है। संबित पात्रा ने नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा आयोजित की गई प्रेसवार्ता पर भी सवाल उठाए है।

संबित पात्रा ने कहा है कि अमरिंदर सिंह ने बयान दिया है कि सिद्धू को पाकिस्तान आर्मी चीफ से गले नहीं मिलना चाहिए था, लेकिन बावजूद इसके वो आज दोबारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात को सही ठहरा रहे हैं। उन्होंने पूछा कि आखिर आज वो किसके कहने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं, वो राहुल गांधी हैं। इसके बाद संबित पात्रा ने सीधे कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से सवाल कर डाला। उन्होंने कहा, तो राहुल गांधी से सीधा सवाल है, राहुल गांधी आप एक समानांतर सरकार देश में नहीं चला सकते हैं। संबित पात्रा ने अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा, राहुल गांधी छुपना छोड़ दीजिए, जब नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान गए और वहां के आर्मी चीफ से गले लग रहे थे, तब आपको उनके चेहरे याद नहीं आये जिन लोगों को वो लोग मारते है, हमारे आर्मी के चीफ सडक़ के गुंडे और पाकिस्तान के आर्मी चीफ सोने दे मुंडे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement